संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज- 5 के तहत पुलिस उपायुक्त गोमती जोन प्रमोद कुमार ने शिव कुमारी बालिका इंटर कॉलेज पिण्डरा में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम बच्चों और महिलाओं को सशक्त बनाने तथा समुदाय में सुरक्षित रखने हेतु आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त ने बच्चों से संवाद करते हुए घरेलू हिंसा,दहेज प्रथा,लैंगिक उत्पीड़न,बाल विवाह और अन्य सामाजिक मुद्दों पर खुलकर चर्चा किया। बच्चों को गुड टच व बैड टच के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई जिससे वह किसी भी प्रकार की समस्या के मामले में अपने अभिभावकों या पुलिस से मदद मांग सके। विभिन्न हेल्पलाइनों वूमेन पावर लाइन-1090,पुलिस आपातकालीन सेवा-112,चाइल्ड हेल्पलाइन-1998, साइबर हेल्पलाइन- 155260,के माध्यम से महिलाओं और बच्चों को अपनी समस्याएं साझा करने और तुरंत सहायता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के अंत में पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुमार ने उपस्थित सभी छात्राओं और अध्यापकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर काम करना होगा ताकि हम एक ऐसा समाज बना सकें जहां हर व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित महसूस करे। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे ताकि हम एक समर्पित और सशक्त समाज का निर्माण कर सकें।