संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी --पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद में चोरी, लूट, चेन स्नेचिंग, शराब तस्करी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त वरूणापार जोन कमिश्नरेट प्रमोद कुमार व अपर पुलिस उपायुक्त नीतू कादयान के निर्देशन में तथा सहायक आयुक्त सारनाथ विदूष सक्सेना के नेतृत्व में गठित थानाध्यक्ष सारनाथ शिवानन्द सिसौदिया की पुलिस टीम व एस ओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर रविवार को दो वांछित चेन स्नेचरों को अपरान्ह हिरामनपुर रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन,घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व 10,200/ नगदी बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों का नाम क्रमशः किशन पुत्र रामफेर निवासी गली नंबर 3 कोर बाबा दीप सिंह तेज नगर थाना बी डिवीजन जनपद अमृतसर पंजाब मूल पता- दुर्जनपुर चौराहा कोमेरगढ़ी थाना वजीरगंज जनपद गोंडा व हाल पता ईश्वरपुर थाना बड़ागांव वाराणसी तथा दूसरे का नाम अवतार सिंह उर्फ राजू पुत्र सरवन सिंह निवासी 207 तरनतारन रोड पाईमान सिंह रोड थाना बी डिवीजन जनपद अमृतसर पंजाब बताया गया। दोनों अभियुक्तो को रविवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए थानाध्यक्ष सारनाथ शिवानन्द सिसोदिया ने बताया कि अभियुक्त किशन ने बताया कि हम लोग चैन झपट्टा मारी का काम करते हैं। 16 अक्टूबर को सुबह 6:00 बजे के लगभग रोड पर एक महिला जा रही थी उसी का चेन झपट्टा मारकर छीने थे लेकिन उस दिन गाड़ी मैं चला रहा था और मेरा साथी पीछे बैठा था एक अन्य साथी ने मिलकर छीने थे। उसने ही महिला की चैन से गले से झपट्टा मारी की थी। उसके बाद हम लोग गाड़ी को स्पीड से भगाकर मौके से भाग गए थे। मेरे पास जो पैसा बरामद हुआ है यह उसी चेन का बेचा हुआ है। कीमती जेवरात को हम लोग अवतार सिंह उर्फ राजू को देते थे जो सोने चांदी के आभूषण गलाने का काम करता है। उन्हें बेचकर हमें पैसा देता है। उस दिन चेन छिनैती से कुल 25,300/ रुपए मिले थे। जिसमें से मुझे मेरे साथी को नौ-नौ हजार रुपए मिले थे। शेष 7,300/ अवतार सिंह उर्फ राजू के पास है। जो अभी दिया नहीं है। आज मेरे पास चेन छिनैती करने के लिए अवतार सिंह उर्फ राजू आया था। जिससे सीसीटीवी फुटेज में एक ही व्यक्ति बार-बार ना आए। दोनों अभियुक्तों को भा0द0वि0 की धारा 304(2),317(2)बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सारनाथ शिवानन्द सिसौदिया, उ0नि0 ओमप्रकाश यादव,का0 रवि यादव,का0 देवानन्द साहनी,का0 रविशंकर भारती,का0 संजय कुमार,का0 जयविन्द कुमार,एसओजी से गौरव सिंह प्रभारी एसओजी आदि शामिल रहे।