सम्वाददाता पूर्वांचल एक्स्प्रेस न्यूज
*वाराणसी*। सेवापुरी ब्लाक के पीएम श्री बेसहुपुर में सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे मोनाश यूनिवर्सिटी से तीन सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधि मण्डल एसोसिएट प्रो0 डिना लिहि , टीचिंग एक्सीलेंस एकेडमी लीड डॉ0 प्रभात राय एवं विशिष्ट प्रो0 मनीषा प्रियम का बच्चों ने बैंड बाजे के साथ माल्यार्पण व तिलक लगाकर स्वागत किया।
प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने डिजिटल लाइब्रेरी ,आईसीटी लैब ,साइंस लैब ,एलबीडी लैब का अवलोकन कर कक्षा 1से 3 के बच्चों से वार्ता कर कविता, गिनती,पहाड़ा सहित प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन देखा। प्रभावित होकर बच्चों में चॉकलेट वितरित किया। प्रधानाध्यक सन्तोष कुमार दुबे ने शिक्षा की गतिविधियों की जानकारी दी।
दोपहर में ब्लाक आराजी लाइन उत्तरी में टीम पहुंची। विद्यालय के बच्चों ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं तिलक लगाकर सम्मान किया।इस दौरान वे विभिन्न कक्षाओं में पहुंचे, जहां बच्चों ने कविता, गिनती और पहाड़ा सुनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुति से प्रभावित होकर प्रतिनिधिमंडल ने उनकी सराहना की।
विद्यालय के स्मार्ट क्लास और पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया तथा वहां संचालित शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।
त्रिसदस्यीय टीम के साथ अवसर पर मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक हेमंत राव,बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव,खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी संजय यादव, आराजी लाइन शशिकांत श्रीवास्तव, प्रधानाध्यापक राकेश सिंह, सन्तोष कुमार दुबे,सहायक अध्यापक दिलीप कुमार कमलेश, सहायक अध्यापिका बबीता सिंह सहित शिक्षक वर्ग उपस्थित रहे।