पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर मड़ियाहूं स्वर्गीय डॉक्टर कुलदीप सरोज एवं स्वर्गीय मंगला प्रसाद की स्मृति में आयोजित जिला स्तरीय निःशुल्क क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आज पाली बलभद्र इंटर कॉलेज, पाली सुभाषपुरा के मैदान में खेला गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन श्री प्रेम नारायण यादव (बाबा) द्वारा फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।
फाइनल मुकाबला आजमगढ़ और गाजीपुर की टीमों के बीच दो-दो पारियों में खेला गया। पहली पारी में गाजीपुर की टीम ने 15 ओवर में 6 विकेट खोकर 158 रन बनाए। जवाब में आजमगढ़ ने 15 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाकर 18 रनों की बढ़त हासिल की।
दूसरी पारी में गाजीपुर की पूरी टीम 15 ओवर में 143 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए आजमगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 130 रन बना लिए और 7 विकेट से फाइनल मुकाबला जीत लिया।टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यशवंत यादव को मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से सम्मानित किया गया। मैच के दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।