UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

वाराणसी की पावन धरा पर भोजपुरी फिल्म घायल आशिक का भव्य मुहूर्त

Updated on: 31 August, 2026

 संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज
विनोद नाथ यती

वाराणसी की पावन धरती पर भोजपुरी फिल्म ‘घायल आशिक’ का भव्य मुहूर्त संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार एवं फिल्म से जुड़े तकनीशियन भी मौजूद रहे।

फिल्म ‘घायल आशिक’ का निर्माण अजय आर प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म के निर्माता अजय कुमार निरहुआ हैं। इसके निर्देशक अनिल कमल चौहान, लेखक आनंद विद्यार्थी तथा डीओपी अमिताभ चंद्रा हैं।फिल्म की मुख्य भूमिका में हर्षित सिंह ठाकुर को मुख्य अभिनेता के रूप में तथा रानी मिश्रा को मुख्य अभिनेत्री के रूप में लिया गया है और हिरो के दोस्त के लिए प्रत्युष सरार्फ है । इसके अलावा भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित कलाकार अमित शुक्ला, अनूप अरोरा और नीलम जे भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द बनारस और बिहार के मोतिहारी की खूबसूरत लोकेशनों पर शुरू की जाएगी। फिल्म ‘घायल आशिक’ को लेकर पूरी टीम काफी उत्साहित है और उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News