UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*टुनटुन यादव और शुभी शर्मा ने किया जीतू भोजपुरिया के निर्देशन में एवेरेस्ट भोजपुरी के लिए गाने की शूटिंग*

Updated on: 03 July, 2026

संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ 

विवेक राय 

 

वाराणसी- भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में म्यूजिक फील्ड में एवेरेस्ट एंटरटेनमेंट प्रस्तुत 'एवेरेस्ट भोजपुरी' म्यूजिक कंपनी धमाकेदार एंट्री करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। जिसके लिए एक से बढ़कर एक बेहतरीन भोजपुरी गानों की शूटिंग इन दिनों जोर-शोर से मुंबई के मढ़ आइलैंड सहित कई रिच लोकेशन पर की जा रही है। इसी क्रम में ट्रेंडिंग वीडियो डायरेक्टर जीतू भोजपुरिया के कुशल निर्देशन में भोजपुरी स्टार सिंगर टुनटुन यादव और सुपरस्टार एक्ट्रेस शुभी शर्मा के साथ एक से बढ़कर एक बेहतरीन गानों की शूटिंग की गई है। उन गानों में टुनटुन यादव और शुभी शर्मा की लाजवाब केमिस्ट्री और डांस परफॉर्मेंस लोगों का मिजाज मस्त कर देने वाला है। इस गाने को अपनी मधुर आवाज में टुनटुन यादव और पॉपुलर सिंगर शिवानी सिंह ने गाया है। इसके गीतकार व संगीतकार आजाद सिंह हैं। शूटिंग हो रहे गानों के डायरेक्टर जीतू भोजपुरिया हैं। कोरियोग्राफर प्रवीण शेलार, डीओपी प्रतीक पाठक, आर्ट डायरेक्टर अनिल प्रकाश हैं। ईपी मनोज विश्वकर्मा हैं।गौरतलब है कि एवेरेस्ट भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से भोजपुरी के सभी स्टार सिंगर एक्टर व एक्ट्रेस गानों में नजर आने वाले हैं। इस कंपनी से सभी बड़े स्टार व पापुलर सिंगर एक्टर को जोड़ लिया गया है, जिनके धमाकेदार गाने जल्द ही एवेरेस्ट भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखने को मिलेगा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News