संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
जलालपुर( जौनपुर)मंगलवार को जलालपुर ब्लाक मुख्यालय पर संविधान दिवस मनाया गया।इस अवसर पर ज्वाइंटबीडीओ महेंद्र यादव ने सभी अधिकारियो व कर्मचारियो को संविधान की प्रस्तावना पढ़वा कर संविधान की शपथ दिलाई।ज्वाइंटबीडीओ महेंद्र यादव ने कहा कि संविधान की शपथ लेकर हम देश के प्रति अपनी आस्था और निष्ठा अभिव्यक्त करते ही है , साथ ही शहीदो की स्मृतियो का भी सम्मान करते हैं।
ज्वाइंटबीडीओ ने बताया कि आज के दिन सभी अमृतसरोवरो पर भी यह समारोह मनाया गया और हर जगह सचिव और ग्रामप्रधानो ने समारोह पूर्वक संविधान की प्रस्तावना ग्रामवासियो के साथ मिलकर पढ़ी।
इस मौके पर एडीओ आइएसबी दीपक शर्मा,एडीओ कृषि अरविंद मौर्य,एडीओ सांख्यिकी रंजीतकुमार इत्यादि उपस्थित रहे।
✔️