संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ।* हरहुआ ब्लाक के आयर प्रधान सूर्य प्रकाश मौर्य उर्फ "भीम" निशुल्क कोचिंग योजना का उद्घाटन ग्राम पंचायत भवन आयर में किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी बच्चों को किताब एवंम स्टेशनरी वितरित किए गए। इसके माध्यम से जो गरीबी रेखा में आने वाले बच्चें हैं, जो प्राइवेट कोचिंग नहीं कर सकते वे बच्चे निशुल्क कोचिंग योजना लाभ उठा सकते हैं। इसके माध्यम से गरीब बच्चों को भी अच्छी शिक्षा मिलेगी जिससे वे आगे बढ़ पाएंगे। प्राइवेट कोचिंग स्कूलों मे महंगी फीस होने के कारण कोचिंग नहीं कर सकते हैं। अब तक कुल मिलाकर 125 प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के बच्चों ने रजिस्ट्रेशन निशुल्क करा लिए है। भविष्य मे प्रधान ने कोचिंग योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन माध्यम शुरू करने की बात कही हैं। इसअवसर पर कोचिंग शिक्षका श्रीमति उजाला मौर्य,श्रीमति रीता देवी एवंम इंजीनियर महेश प्रसाद उपस्थित रहे।
(फोटो)