संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- राजकीय हाईस्कूल भतसार में विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति का दो दिवसीय प्रशिक्षण जिला विद्यालय निरीक्षक श्री अवध किशोर सिंह के संरक्षण एवं प्रधानाध्यापिका राजकीय हाई स्कूल भतसार श्रीमती जया कुमारी के संयोजन में कुशलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतिभागी के रूप में पांच विद्यालय - राजकीय हाईस्कूल जन्सा, राजकीय हाई स्कूल लालपुर, राजकीय हाईस्कूल खरगूपुर, राजकीय हाईस्कूल बेसहुपुर और राजकीय हाईस्कूल भतसार थे। मास्टर ट्रेनर के रूप में डॉक्टर विशालाक्षी देवी (स.अ. राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोलापुर) और डॉ संजय भारती (प्रधानाध्यापक, राजकीय हाईस्कूल हसनपुर) रहे।। इन दो दिनों के प्रशिक्षण के अंतर्गत सभी प्रतिभागियों को स्कूल प्रबंधन एवं विकास समिति से प्राप्त राशि का व्यय, स्कूल के विकास के लिए प्लान बनाना, किस मद में कितनी राशि खर्च करनी है एवं विद्यालय हित में समुदाय की सहभागिता को किस प्रकार प्राप्त करना है यह सब कुछ बताया गया। सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने विद्यालय का विकास प्लान बना करके प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन शेफाली ने किया और स्वागत भाषण प्रधानाध्यापिका, राजकीय हाईस्कूल भतसार श्रीमती जया कुमारी ने किया। अंत में, सभी प्रतिभागी विद्यालयों को प्रशस्ति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।