UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 पुलिस परीक्षा की पारिश्रमिक देने हेतु बेसिक शिक्षकों ने दिया ज्ञापन 

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के बेसिक शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने माह अगस्त 2024 में आयोजित पुलिस परीक्षा में किए गये ड्यूटी की पारिश्रमिक ना मिलने से नाराज़ शिक्षकों ने सोमवार को एडीएम सीटी आलोक कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा। नेतृत्व करते हुए जिला महामंत्री रविन्द्र नाथ यादव ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि पुलिस परीक्षा में जनपद के लगभग 1500 शिक्षकों को पारिश्रमिक का भुगतान हो चुका है और अभी 300 शिक्षकों का पारिश्रमिक भुगतान बाकी है। पारिश्रमिक ना मिलने से शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है।सभी शिक्षकों ने तत्काल पारिश्रमिक भुगतान कराने की मांग किया। जहां एडीएम सीटी आलोक कुमार वर्मा ने आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रविन्द्र नाथ यादव ने किया तथा प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से विनोद कुमार उपाध्याय,राजेश कुमार सिंह,गिरीश यादव,अजीत सिंह तेवर,अनिल कुमार सिंह,जितेन्द्र कुमार,रामजतन मौर्या,अमित रतन पाठक,विनोद यादव , राजकुमार विश्वकर्मा,रमाशंकर समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News