UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*सभी पात्र आवास विहीनो को मिलेंगे पीएम आवास :* 

Updated on: 04 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

सहायक विकास अधिकारी ने अहिरौली मे कई पीएम आवासो की किया जाँच।

*हरहुआ*।

स्थानीय विकासखंड अंतर्गत ग्रामपंचायत अहिरौली मे सहायक विकास अधिकारी अवधेश सिंह ने प्रधानमंत्री आवासो के लिए लाभार्थियो की पात्रता की जाँच की। 

उनके साथ अमितेश श्रीवास्तव बोरिंग टेक्नीशियन भी मौजूद रहे।

जाँच के दौरान कई ग्राम वासियों ने जाँच अधिकारी से आवास की मांग की।इसपर सहायक विकास अधिकारी ने कहा कि शासन की नीति के अनुसार सभी आवासविहीन पात्र परिवारों

को प्राथमिकता के आधार पर पीएम आवास उपलब्ध कराए जाने है। उन्होने सेक्रेटरी जयप्रकाश तथा ग्रामप्रधान खरपत्तू यादव से आवास विहीन परिवारो का सर्वे करके सूची ब्लाक कार्यालय मे प्रस्तुत करने का निर्देश दिया और कहा कि शासन का पोर्टल खुलने और आवास का लक्ष्य प्राप्त होने पर पात्रो को नियमानुसार पीएम आवास उपलब्ध कराए जाएँगे।

 

जाँच के दौरान सेक्रेटरी जयप्रकाश ग्रामप्रधान खरपत्तू यादव,बोरिंग टेक्नीशियन अमितेश श्रीवास्तव, पंचायत सहायक दीपक यादव

उपस्थित रहे।

(फोटो)

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News