संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध की रोकथाम व वांछित/ फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 220/2023 धारा 376/323/506/452 भादवि व 10(1) उ0प्र0 साहूकारी अधिनियम थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मनोज कुमार कुशवाहा पुत्र भृगुप्रसाद निवासी सोनातालाब दानियालपुर थाना सारनाथ जनपद वाराणसी को आज दिनांक 14.05.2023 को समय करीब 12.35 बजे आशापुर रेलवे क्रासिंग के पास थाना सारनाथ वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पलिस टीम में प्र0नि0 धर्मपाल सिंह,उ0नि0 अमरीश राय,हे0का0 दिलीप यादव,हे0का0 रामबाबू हे0 का0 रामानन्द यादव,का0 गोविन्द गुप्ता थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।