संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत बाबतपुर के पास दिनांक 25/26.7.2023 की रात्रि में अभियुक्तगणों द्वारा पुलिस के भेष में वाहन सं0 UP42 BT 5865 को रोककर अपने आप को 100 नं0 की पुलिस बताते हुए,वाहन को वाहन चालक से छीन लेने व वाहन को छोडने के एवज में 1,50,000/- रु0 की माँग करने तथा न देने पर वाहन को चौक थाने पर सीज करने देने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना फूलपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 269/23 धारा 384,395,412,120-B भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्तों में 03 को दिनांक 29.07.2023 को गिरफ्तार किया जा चुका है।इसी क्रम में आज दिनांक 02.03.2023 को थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शुभम सिंह पुत्र महेन्द्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम दरबेशपुर थाना जलालापुर जनपद जौनपुर, शैलेश यादव उर्फ धीरज यादव पुत्र रामआसरे यादव निवासी तुल्लापुर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर व राहुल यादव पुत्र तहसीलदार यादव निवासी ताला बेला थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को मंगारी से चौबेपुर जाने वाले रोड से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दीपक कुमार रनावत,उ0नि0 अमित कुमार यादव,उ0नि0 श्री शेषनाथ गोड़,हे0का0 दीपक श्रीवास्तव,हे0का0 हरिकेश यादव,हे0का0 संजय कुमार यादव,आरक्षी विवेक मिश्रा,आरक्षी रूपचन्द्र सरोज थाना फूलपुर कमि0 वाराणसी शामिल रहे।