UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*पूर्व मंत्री एवं विधायक नीलकंठ तिवारी की पहल पर पुलिस कमिश्नर ने दिया आदेश*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

           वाराणसी। पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने गुरुवार को राजघाट एवं आसपास से सटे व्यापारियों को बड़ी राहत दिलायी। राजघाट तक यात्री बसों का संचालन पुनः शुरू करवाया। संचालन शुरू होने से यात्रियों का आवागमन पुनः बढ़ेगा और स्थानीय व्यापारियों को राहत मिलेगी। विगत दिनों इस क्षेत्र में बस के वजह जाम की काफ़ी समस्या बढ़ गई थी। जिसे देखते हुए प्रशासन द्वारा कज़्ज़ाकपुरा के आगे किसी भी बस के आवागमन की रोक लगाई गई थी। इसके वजह से यात्रियों का आवागमन राजघाट क्षेत्र में अवरुद्ध हो गया था, और इस वजह से इस क्षेत्र में व्यापार ठप सा हो गया था। अपनी समस्या लेकर स्थानीय व्यापारी काफी दिनों से संघर्षरत थे। आज दर्जनों की संख्या में व्यापारी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी के आवास पहुंचे। विधायक ने तत्काल पुलिस आयुक्त से वार्ता कर, इस समस्या का हल निकालते हुए रात्रि में बस संचालन की अनुमति दिला दी । 

        ज्ञात हो कि पिछले 5 सालों में राजघाट क्षेत्र में काफ़ी विकास कार्य हुए हैं । जहाँ एक तरफ़ नमों घाट एक विशेष पर्यटन का स्थान बन चुका है, वहीं दूसरी तरफ़ काशी विश्वनाथ मंदिर जाने हेतु भी यात्री राजघाट-प्रहलादघाट मार्ग का उपयोग करते हैं । इस वजह होटल, पेइंग गेस्ट हाउस, होम स्टे, नाविक, रेस्टोरेंट जैसे व्यापार काफ़ी बढ़ चुका है। क्षेत्र ने बस संचालन रुकने से यात्रियों की पहुँच इस क्षेत्र में काफ़ी कम हो गई थी, जिसके वजह से स्थानीय व्यापार को काफ़ी नुक़सान पहुंच रहा था । ऐसे में जाम की समस्या एवं व्यापार को देखते हुए निर्णय लेने की आवश्यकता थी । ऐसे में विधायक नीलकंठ तिवारी ने रात्रि में आवागमन शुरू करवाकर दोनों ही समस्याओं से निजात दिला दिया।

        इस फैसले का सभी व्यापारियों ने स्वागत किया और विधायक का कोटि कोटि आभार व्यक्त किया । 

विधायक से मिलने वालों में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष नलिन नयन मिश्र, पार्षद लकी भारद्वाज, बालाजी राय, दिलीप कुशवाहा, अजय साहनी, दुर्गा साहनी, पप्पू साहनी, मनोज मौर्य, सत्यदीप सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News