संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*वर्ल्ड एक्सपो सिटी योजना व वरूणा विहार योजना के अन्तर्गत आने वाले दसों गांव के किसानों के द्वारा आन्दोलन को तेज कर दिया गया है।जिसको लेकर रविवार को विकासखंड हरहुआ के बझियाबारी ग्रामसभा में किसानों के द्वारा महापंचायत का आयोजन किया गया।किसानों का कहना है कि हम किसी भी हाल में अपनी जमीन सरकार को अधिग्रहण नहीं करने देंगे भले ही इसके लिए हम लोगों को कितनी ही लम्बी लड़ाई क्यों न लड़नी पड़े।
किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए किसान नेता अशोक प्रजापति ने कहा की वर्ड एक्सपो सिटी योजना व वरूणा विहार योजना के तहत जो इस 10 गांव की जमीन का अधिग्रहण आवास विकास परिषद 1965 अधिनियम के तहत ले रही है। किसान इसका विरोध कर रहे हैं एक इंच भी जमीन किसान किसी कीमत पर देने को तैयार नहीं है वह शासन-प्रशासन से हर तरह से लड़ने के लिए तैयार हैं अभी तक इस योजना के तहत किसानों के द्वारा जिलाधिकारी को पत्रक दिया जा चुका है ताकि इस योजना को रद्द किया जाए। इस योजना को रद्द करने के लिए ढाई से 3000 आपत्तियां आवास विकास परिषद को दिया जा चुका है आगे भी आपत्ति देने का क्रम चलता रहेगा।
किसान नेता मोदी यादव ने कहा 'जाके पांव न फटे बेवाई का जाने वह पीर पराई।' पूर्वजों की विरासत में मिली थाती को किसी कीमत पर नहीं देंगे ,भले ही जान क्यों न देनी पड़ी ।
सभा को संबोधित करते हुए सिंहापुर के प्रधान अमित सिंह 'नीलू' ने कहा कि सड़क से लेकर सदन तक इस लड़ाई को लड़ेंगे लेकिन किसी भी हाल में हम किसान भाई अपनी जमीन नहीं देंगे ।
वाजिदपुर के प्रधान लालमन यादव ने कहा कि वर्ल्ड एक्सपो सिटी से प्रभावित सभी किसानों को हर गांव में एकत्रित कर इस योजना को रद्द करने के लिए पुरा विरोध किया जाएगा और बैठकें लगातार किया जाएगा।
रजी अहमद,ने कहा कि प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन किसान विरोधी हो गई है यह गरीबों की विकास के नाम पर रोटी छोड़ना चाहती है।दिनेश पटेल ने कहा कि जमीन हमारी मां है जो भरण पोषण करती हैं जब वहीं नही होगी तो मरते दम तक जमीन नहीं देंगे। महिला किसान रामा देबी ने कहा कि सरकार हमको डरा धमका रही है लेकिन हम डरने वालों में से नहीं है उनकी मंशा को पुरा नहीं होने देंगे।
किसान महा पंचायत में दिनेश पटेल, बाबूलाल यादव, विनोद यादव ,संजय पटेल, राजकुमार गुप्ता, आकाश पटेल, गीता पटेल, संगीता पटेल, लालमणि देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन मोदी यादव ने किया।