UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

आराजी लाइन ब्लाक के सभागार में विधिक साक्षरता दिवस का हुआ आयोजन

Updated on: 03 July, 2026

 संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ तथा विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के अध्यक्ष व जिला जज संजीव पाण्डेय के निर्देशानुसार राजातालाब तहसील के आराजीलाइन ब्लॉक के सभागार में मंगलवार को विधान से समाधान कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं के हितार्थ बने कानूनों के बिषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस विधिक साक्षरता शिविर में राजातालाब के वीडीओ सुरेंद्र यादव, सीडीपीओ सुजीत सिंह, नायब तहसीलदार श्याम नारायण तिवारी,सीएचसी डॉक्टर रीता सिंह,थाना से महिला एसआई करिश्मा तिवारी, डिफेंस काउंसिल सिस्टम के अधिकारी शीतल पाठक व रजनीश कुमार उपस्थित रहे। इस मौके पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जा रही विभिन्न प्रकार के नि:शुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई। चिकित्सक डॉ रीता सिंह द्वारा सर्वाइकल कैंसर रोग से बचाव के बारे में विशेष जानकारी दी गई। वीडीओ, सीडीपीओ तथा नायब तहसीलदार द्वारा सरकार के विभिन्न स्कीमों के बारे में जानकारी दी गई। थाना के एसआई द्वारा महिला के सुरक्षा के संबंध में बनाए गए फोन नंबर के बारे में जानकारी दी गई।डिफेंस काउंसिल के अधिकारी द्वारा विभिन्न कानून के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News