संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी:- देसी स्टार समर सिंह एक फिर अपने फैंस और ऑडियंस के प्यार आशीर्वाद से इंटरनेट पर तहलका मचा रहे हैं समर सिंह और सिंगर खुश्बू तिवारी केटी के साथ हुआ का नया भोजपुरी सांग 'सरकार' रिलीज होते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया है | यह वीडियो सांग मात्र एक ही दिन में 1.5 मिलियन व्यूज बटोरने के साथ ही 12 नंबर पर यूट्यूब वीडियो सेक्शन में ट्रेंड कर रहा है इस गाने को जहाँ समर सिंह ने अपने देसी अंदाज में गाया है, वहीं एक्ट्रेस सिमरन यादव के साथ ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री कयामत ढा रही है यह सांग मिलियन क्लब में शामिल होकर फुल टू धमाल मचा रहा है बता दें कि भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में देसी स्टार समर की पहचान ऐसे सिंगर की रही है जिनके गानों के लिए उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं और जब उनका गाना रिलीज होता है तो वह तेजी से वायरल हो जाता है और व्यूज के आंकड़े लगातार बढ़ते रहते हैं उसी कड़ी में उनका यह गाना भी अब तेजी से वायरल हो रहा है |
लिंक :https://youtu.be/cpo1dlGBzJs?si=3IyIUazO6KN5bH5J
समर सिंह इस वीडियो सांग 'सरकार' में दबंग लुक में नजर आ रहे हैं उनका ऐसा तेवर देखकर हर कोई हैरान रह गया है और लोग तारीफ के पुल बांध रहे हैं | यह गाना वेव म्यूजिक भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है इस गाने के गीतकार यादव राज हैं जबकि संगीतकार राहुल यादव हैं | वीडियो निर्देशक आशीष सत्यार्थी, डीओपी सुनील बाबा,अयूब अली, अल्तमास अली, गौरव, कोरियोग्राफर गोल्डी जयसवाल, योगेश हैं | समर सिंह का यह गाना रंगदारी के साथ-साथ मस्ती से भरपूर है जो युवाओं के साथ सभी वर्गों के ऑडियंस को पसंद आ रहा है | इस गाने को लेकर समर सिंह ने कहा कि 'जो गाना आपको झूमने पर मजबूर कर दे उसकी बात ही अलग है यह गाना बेहद मजेदार बना है जो ऑडियंस को खूब पसंद आ रहा है ,इस गाने को अपना आशीर्वाद और स्नेह के लिए आप सभी को दिल से आभार और धन्यवाद ||