विनोद यती की खास रिपोर्ट
चोलापुर-चोलापुर थाना क्षेत्र के गोपपुर पहड़िया रोड पर एक चार पहिया वाहन के चपेट में आने से साइकिल सवार छात्रा की मौत हो गई जबकि बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।जानकारी के अनुसार गोपपुर निवासी पुत्तुल नरेश नामक मजदूर की दो बेटियां प्रीति (13) और चांदनी (11) पास ही के विद्यालय में पढ़ती हैं। मंगलवार करीब 3:00 दोनों बहने एक ही साइकिल से घर वापस आ रही थी। तभी अचानक पीछे से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दिया जिससे दोनों बहने छिटककर सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची चोलापुर पुलिस और क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से दोनों को पंडित दीनदयाल अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान चांदनी की मौत हो गई, जबकि प्रीति की हालत गंभीर बनी हुई है