UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

अपने मताधिकार का प्रयोग खुलकर सच्चे राष्ट्र भक्त को चुनकर सुशासन लाने की जिम्मेदारी निभाएं

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी।आज मंगलवार को महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर वाराणसी में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी वाराणसी के निर्देशन में सभी युवा छात्र-छात्राओं को शतप्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया। तथा जो छात्र अभी तक मतदाता नहीं बने हैं उनको मतदाता फॉर्म देकर मतदाता बनाने का कार्य वृहद पैमाने पर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने अपने संबोधन में बताया कि जिस तरह से जिंदगी में खान-पान की आवश्यकता होती है उसी प्रकार से हर मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। आपका एक मत किसी की तकदीर और देश की तस्वीर को बदल सकता है।अपने अधिकार एवं कर्तव्यों को समझे।इस अवसर पर महाविद्यालय की परिसरप्रभारी डॉक्टर मंजू मिश्रा कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉक्टर अखिलानंद सिंह अंगद प्रसाद यादव सत्य प्रकाश सिंह तथा महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं छात्राएं उपस्थित थे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News