UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

निरीक्षकों की टीम ने उर्वरक व बीज के 32 बिक्री केन्द्रों पर की छापेमारी 

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी-- जनपद में उर्वरकों व बीजों की घटतौली और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल के द्वारा गठित की गयी तीनो टीमों द्वारा जनपद के भिन्न-भिन्न स्थानों पर स्थित 32 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गयी। निरीक्षण के समय प्रतिष्ठान बंद पाए जाने पर मेसर्स जेपी इंटरप्राइजेज रामकटोरा, मेसर्स बेटर लाइफ फार्मिंग बसनी,मेसर्स आत्मीय बीज भंडार बड़ागांव सब्जी मण्डी, एवं मेसर्स वन स्टाप शाप एग्रीजंक्शन बहुतरा वाराणसी को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। अवैध रूप से व्यापार तथा बीजों की कालाबाजारी करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध यह अभियान निरन्तर चलता रहेगा।सभी किसान भाइयों को अवगत कराना है कि वर्तमान खरीफ सीजन में जनपद के समस्त राजकीय कृषि बीज भंडारों पर ध्यान- प्रजाति एचयूआर- 917, सीयाट्स-01, सियाट्स-04,आरएनआर-15048( तेलंगाना सोना),उर्द प्रजाति आईपीएम-409-04,एवं ढैंचा बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जो 50% अनुदान पर वितरित किया जा रहा है। साथ ही निजी क्षेत्रों में भी बीजों की पर्याप्त उपलब्धता है। किसी भी क्षेत्र में बीज की कोई भी कमी नहीं है। किसान भाइयों से आग्रह है कि जिस भी बीज बिक्री केन्द्र से बीज क्रय करें तो उसका बिल वाउचर अवश्य प्राप्त कर लें।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News