संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
बड़ागांव स्थित साधोगंज बाजार से अनेइ मार्ग पर श्री शिवाय डिजिटल लाइब्रेरी का सोमवार को ज्वाइंट कमिश्नर शिवकुमार वाराणसी मंडल ने फीता काट कर उद्धघाटन किया,साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए युवा पीढ़ी अग्रसर है,उसी के तहत डिजिटल लाइब्रेरी युवाओं को एक नई दिशा देने में मुख्य भूमिका निभाएगा,आप ने ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से हो रहे डिजिटलाइजेशन का हवाला देते हुए कहा की अब ग्रामीण युवा भी अब इससे अछूता नहीं रहा है,और यह डिजिटल लाइब्रेरी युवाओं के कैरियर में चार चांद लगाएगा साथ ही शशी चौबे असिस्टेंट कमिश्नर आफिस ने भी श्री शिवाय डिजिटल लाइब्रेरी के डायरेक्टर आशीष मिश्रा को शुभकामनाएं दी।