UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

नागपंचमी पर्व पर पहलवानों ने औरा व्यायामशाला में दिखाया दमखम

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

हरहुआ विकास खंड हरहुआ के ग्राम पंचायत औरां में नागपंचमी के अवसर पर नवनिर्मित व्यायामशाला में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गांव के पहलवानों ने जोर आजमाइश किया।

गांव के प्रेमसागर तिवारी द्वारा मंत्रोचार के साथ कुश्ती का शुभारम्भ हुआ। शंकर द्वारा दफला नगाड़ा बजाकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया गया।छोटे व बड़े बच्चों द्वारा कबड्डी व जोडी़,गदा फेरकर कौशल दिखलाया गया। 

    इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार व व्यायामशाला के अध्यक्ष शिवमोहन पाल के द्वारा बनारसी साफा बांधकर पहलवानों का स्वागत किया गया। गांव के रामलाल पाल,भगवानदास पाल,रमेश पाल,रामऔतार यादव,रामाधार यादव,अलगू यादव,रामअलम यादव, इंद्रजीत यादव शिवजतन गोंड,प्रकाश प्रजापति ,खरभन पटेल ,देवी पाल समेत कई लोग उपस्थित रहे

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News