UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

इण्डिया खेलों फुटबाल के अन्तर्गत खिलाड़ियों का हुआ चयन

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय 

वाराणसी। सिएट कालेज गहनी आयर खेल के मैदान पर शनिवार को खेलो इंडिया फुटबॉल के अंतर्गत खिलाड़ियों का चयन किया गया। यूपीएसए द्वारा आयोजित खेलो इंडिया फुटबॉल के अन्तर्गत सिएट कालेज में खेल मैदान पर 123 खिलाड़ियों ने चयन के लिए अपनी अपनी किस्मत आजमाई। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सिएट कॉलेज के प्रबंधक नवीन सिंह ने कहा कि हमारा मिशन भारत में फुटबॉल प्रतिभाओं को खोजने और विकसित करने का है, जिससे उन्हें एक संगठित कैरियर मिल सके,जो शिक्षा और पेशेवर अवसरों के साथ जुड़ा हो। समग्र विकास के माहौल को बढ़ावा देकर हम खिलाड़ियों को और उनके व्यक्तिगत सफलता के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना चाहते हैं ताकि वह अपने समुदायों में सकारात्मक योगदान दे सके। इस अवसर पर डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह,डा.धीरज सिंह,सत्येन्द्र बहादुर सिंह,किरण श्यामल,नेहा सिंह,पलक तथा काफी संख्या में अभिवावक गण उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News