पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज,अतुल राय
वाराणसी। आध्यात्म और संस्कृति की नगरी वाराणसी इन दिनों एक नई वेब सीरीज़ की शूटिंग का साक्षी बन रही है। सुर प्रोडक्शन-डिवाइन फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज़ “कबीर बनाम तुलसी” की शूटिंग शहर के खूबसूरत और ऐतिहासिक लोकेशनों पर तेजी से जारी है। यह सीरीज़ एक दिलचस्प स्लाइस ऑफ़ फैमिली ड्रामा पर आधारित है,जिसमें भावनाओं,रिश्तों और विचारों के टकराव को मनोरंजक अंदाज़ में प्रस्तुत किया जाएगा। मेकर्स के अनुसार,यह कहानी दर्शकों को हंसाएगी भी,रुलाएगी भी और अंत में सोचने पर मजबूर कर देगी। दमदार स्टारकास्ट सीरीज़ में प्रतिभाशाली कलाकारों की सशक्त टीम नजर आएगी,जिनमें प्रमुख हैं चंदन रॉय,अनुष्का कौशिक,राजेश जैस,शुभ्रज्योति भरत,नीतू पाण्डेय,तरुण कुमार,सुनील,सिखा पाण्डेय,गौरी शंकर,स्वराज। मजबूत प्रोडक्शन टीम–इस वेब सीरीज़ के निर्माता हैं: अरूप सुर,अतुल पाण्डेय,मिस जे.एस. पाण्डेय,शिप्रा सूर निर्देशन की कमान संभाली है निर्देशक राम एस नायक ने,जबकि एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर दीपक सिंह और लाइन प्रोड्यूसर योगेश पांडे हैं,2026 के अंत में होगी रिलीज “कबीर बनाम तुलसी” को 2026 के अंत में रिलीज़ करने की योजना है। फिलहाल कहानी और किरदारों को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। बनारस की पावन धरती और जीवंत माहौल में फिल्माई जा रही यह वेब सीरीज़ निश्चित ही दर्शकों को एक अनोखा सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है। अब देखना यह होगा कि “कबीर” और “तुलसी” की यह टक्कर दर्शकों के दिलों में कितनी गूंज पैदा करती है।