UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

भंडार केन्द्र का कार्य समय व गुणवत्ता से पूरा करें : बद्रीप्रसाद वर्मा

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय 

 

वाराणसी। बीडीओ हरहुआ दीपांकर आर्य के निर्देश पर ज्वाइंट बीडीओ बद्रीप्रसाद वर्मा व एडीओ सहकारिता नेग्रामपंचायत अहिरौली मे मनरेगा अंतर्गत निर्माणाधीन खाद्यान्न भंडारण केन्द्र का निरीक्षण किया।मौके पर दीवाल और छत का कार्य पूर्ण पाया गया तथा अन्य कार्य को पूरी गुणवत्ता व समय से पूरा करने का निर्देश दिया गया।उपस्थित सेक्रेटरी जयप्रकाश तथा तकनीकी सहायक ओमप्रकाश यादव ने बताया कि पंद्रह फरवरी तक भवन के पूरी तरह पूर्ण करा लिया जाएगा।ज्वाइंटबीडीओ बद्रीप्रसाद ने सेक्रेटरी जयप्रकाश और ग्रामप्रधान खरपत्तू यादव को निर्देश दिया कि जनहित की परियोजनाओ को समय व गुणवत्ता से कराना सामूहिक जिम्मेदारी है तथा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने बताया कि भंडारण केन्द्र की अनुमानित लागत 7.19 लाख रूपए है तथा इसके बन जाने से खाद्यान्न के रखरखाव वितरण मे काफी आसानी होगी।निरीक्षण के दौरान एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,सेक्रेटरी जयप्रकाश,ग्रामप्रधान खरपत्तू यादव,तकनीकी सहायक ओमप्रकाश यादव उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News