संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी: आराजी लाइन क्षेत्र के जंसा थाना क्षेत्र में जंसा बाजार में अवैध रूप से नेहा नर्सिंग होम अस्पताल चला जा रहा था , जिसकी शिकायत करने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आराजी लाइन से उच्च अधिकारियों को भेजकर उसकी जांच कर उसे बंद कराया गया ।
लेकिन अभी एक मामला यह आता है की उसी अस्पताल के ऊपर आवासीय परिसर भी है जिसके कारण पूर्णतया अस्पताल को बंद नहीं कराया जा सकता क्योंकि उसी आवासीय परिसर का मुख्य रास्ता उसी अस्पताल से है । वहां पर जांच करने के बाद अस्पताल में किसी भी प्रकार का कोई इलाज नहीं चल रहा है अधिकारी द्वारा आदेश भी दिया गया बिना पंजीकरण कर किए अगर अस्पताल चलेगा तो सील कर दिया जाएगा।