UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*शिवरामपुर मे कोटे के दुकान के लिए खुली बैठक स्थगित*

Updated on: 04 July, 2026

 

*हरहुआ*।स्थानीय विकास खंड अंतर्गत ग्रामपंचायत शिवरामपुर मे शुक्रवार को उचित दर विक्रेता के चयन के लिए बुलाई गई बैठक

कोरम के अभाव के कारण आज स्थगित कर दी गई।  ग्राम पंचायत अधिकारी संजय यादव ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि ग्रामवासियो की उपस्थिति कम होने तथा कोरम पूरा न होने के कारण बैठक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

    बैठक स्थगित करने के निर्णय पर प्रधान प्रतिनिधि विपिन कुमार ने आपत्ति जताई। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रामखेलावन पटेल ने कहा कि बैठक टालने के कारण ग्रामीणो मे भारी आक्रोश है तथा गरीब जनता को खाद्यान्न पाने मे विगत कई महीनों से परेशानी हो रही है ।

        ग्रामीणो की शिकायत पर बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा ने बताया कि शिकायत मेरे संज्ञान मे है तथा प्रकरण की जांच कराकर जल्द से जल्द कोटेदार का चयन सुनिश्चित कराया जाएगा।बैठक मे ग्रामप्रधान मंजुला देवी, सचिव संजय , रोजगार सेवक प्रेमचंद, रामखेलावन समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News