संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के नेतृत्व में थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0272/ 2023 धारा 379/411 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विनोद कुमार जायसवार उर्फ चिन्टू उर्फ सिन्टू पुत्र महेन्द्र जायसवार निवासी मीरापुर ओड़ासन थाना बहरियाबाद जिला गाजीपुर को दिनांक 08.09.2023 को समय करीब 16.15 बजे रा हरिहरपुर गेट थाना मण्डुवाडीह से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त मे चोरी गयी 01 अदद मोटरसाइकिल को बरामद किया गया तथा अभियुक्त की निशादेही पर अन्य 02 चोरी की मोटरसाइकिलों की बरामदगी की गयी। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।विवरण पूछताछ- पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि यह गाड़ी मैने चादपुर चौराहे के पास स्थित रिलायंस हास्पिटल की पार्किंग के पास से दिनांक 28/29/08/23 को चोरी की थी। इसी क्रम मे बताया कि साहब मैने एक गाड़ी प्रयागराज रेलवे स्टेशन के पास से पैशन प्रो व एक गाड़ी स्प्लेण्डर प्लस को मैने अतरौलिया आजमगढ़ से चुराया था। उपरोक्त गाड़ियो के पूछने पर बताया कि दोनों गाड़ियों को मैंने चांदपुर से लहरतारा की तरफ आगे बढ़ने पर बाएं तरफ खाली जमीन पड़ी हुई है, उसी में आड़ में खड़ी किया हूँ। पकड़े गये व्यक्ति विनोद उपरोक्त की निशानदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिलों को बरामद किया गया जिसमें पहली गाड़ी पैशन प्रो जिसका चेचिस नम्बर MBLHA10BSGHJ38595 व रजिस्ट्रेश नम्बर UPTODN1753 है तथा दूसरी मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर प्लस जिसका चेचिस नम्बर MBLHA10CGGHL10328 व रजिस्ट्रेशन नम्बर UP52AM9278 है। अभियुक्त ने बताया कि चोरी की गाड़ियों को मैं बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में लगा था इसीलिए इन्हे यहाँ छिपाकर रखा था। आज में गाड़ी बेचने के लिए ग्राहक कि तलाश में था कि आप लोगो ने पकड़ लिया।गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 पंकज कुमार पाण्डेय,उ0नि0 शुभेन्दु दीक्षित,कां० रणधीर सिंह,का0 रोहित,हे0का0 शत्रुघन सिंह,का0 सूर्यभान सिंह थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।