विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के वांछित / फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी व चौरी / लूट की घटनाओं के अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व मे थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 14.07.2023 को समय करीब 23.45 बजे दैत्रावीर बाबा मन्दिर खानपुर के पूर्व बगीचे में चोरी की योजना बनाते हुये तीन शातिर अभियुक्तों 1. मनोज कुमार पुत्र संतलाल निवासी बहरामपुर थाना चौबेपुर वाराणसी 2. रिंकू कुमार पुत्र ज्युत लाल निवासी परानापुर थाना चौबेपुर वाराणसी व 3. संतोष कुमार पुत्र शिवमूरत निवासी- फूलपुर उधरा थाना चौबेपुर वाराणसी को गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 373/2023 धारा 401 भादवि पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ करने पर अभियुक्तगण ने बताया कि हम लोग गरीब आदमी है, इसीलिये घूम फिर कर रात्रि के समय घरों में घुसकर चोरी कर लेते है और प्राप्त धन आपस में बांट लेते है, जिससे हम लोगो का जीविकोपार्जन होता है। आज हम लोग रात्रि के समय यहाँ सूनसान जगह पर बैठकर आपस में कहीं चोरी करने की योजना बना रहे थे कि आप लोगों ने हमे पकड़ लिया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह,उ0नि0 सूरज कांत पाण्डेय,का0 सुरेन्द्र यादव,का0 पंकज कुमार थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।