संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। रोटारैक्ट डिस्ट्रिक्ट 3120 की दो दिवसीय भव्य कॉन्फ्रेंस लखनऊ में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुई। इस अवसर पर सत्र 2027-28 एवं 2028-29 के लिए रोटारैक्ट मण्डल प्रतिनिधि (डी.आर.आर.) का चुनाव आयोजित किया गया,जिसमें युवा नेतृत्व को नई पहचान मिली। सत्र 2027-28 के चुनाव में रोट. विवेक राजपूत ने अपने प्रतिद्वंदी रोट. तैयब को 21-5 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। वहीं सत्र 2028-29 के लिए वाराणसी के रोट. कुशाग्र मिश्र निर्विरोध रूप से रोटारैक्ट मण्डल प्रतिनिधि चुने गए। विशेष बात यह रही कि 28 वर्षों बाद वाराणसी को यह गौरव प्राप्त हुआ है। इससे पूर्व वाराणसी से पूर्व डी.आर.आर. रोट. अजीत मेहरोत्रा ने इस प्रतिष्ठित पद की जिम्मेदारी निभाई थी। रोट. कुशाग्र मिश्र डिस्ट्रिक्ट 3120 के सबसे युवा डी.आर.आर. बनने का गौरव भी हासिल कर चुके हैं,जिसे लेकर वाराणसी सहित पूरे मंडल में खुशी की लहर है। जैसे ही मण्डलाध्यक्ष रो. आशुतोष अग्रवाल ने विजेताओं के नामों की घोषणा की,पूरा सम्मेलन स्थल तालियों और उत्साह से गूंज उठा। सैकड़ों रोटारैक्ट एवं रोटरी सदस्यों ने दोनों विजेताओं को मालाओं से लादकर शुभकामनाएँ दीं। विभिन्न क्लबों के अध्यक्षों एवं सदस्यों ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य जश्न मनाते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में पूर्व मण्डलाध्यक्ष रो. वी.एन. सिंह, रो. आगा एवं रो. के.के. श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं नवनियुक्त मण्डलाध्यक्ष रो. दिनेश गर्ग एवं रो. मंकेश्वर नाथ पांडेय सहित पूज्य श्री श्री 1008 डॉ. सचिन्द्र नाथ जी महाराज आशीर्वाद स्वरूप उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठजनों ने दोनों विजेताओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।