UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

24 घंटे के अन्दर चौबेपुर पुलिस ने किया हत्या का अनावरण

Updated on: 04 July, 2026

छविनाथ यादव की खास रिपोर्ट

 

 

वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी/ पुलिस उपायुक्त वरुण जोन कमिश्नरेट वाराणसी/अपर पुलिस उपायुक्त व सहायक पुलिस उपायुक्त सारनाथ के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चौबेपुर पुलिस द्वारा भगतुआ में युवक की हत्या कर फरार अभियुक्त,मनीष उपाध्याय पुत्र अनिल उपाध्याय निवासी ग्राम फुलवरिया,पंकज उपाध्याय को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार किया।घटना का अनावरण डीसीपी वरुणा अमित कुमार ने किया। घटना में प्रयुक्त हीरो सुपर स्प्लेन्डर मोटरसाइकिल UP67 AA4704 भी पुलिस ने बरामद किया।घटना का अनावरण करते हुए डीसीपी अमित कुमार ने बताया आरोपी शराब की दुकान पर शराब खरीदते समय दोनों में हाथापाई हो गई। आपस में झगड़ा करते हुए दोनो लोग दुकान से बाहर आ गए मृतक युवक द्वारा आरोपी को थप्पड़ मार दिया गया गुस्से में आकर आरोपी द्वारा नीम के पेड़ के पास से ईट उठाकर मृतक व्यक्ति के सिर पर मार दिया गया।उसी दौरान गिर कर उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाले टीम में थाना चौबेपुर प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह, उ0नि0 दिनेश कुमार मौर्या, no उ0नि0 काशीनाथ उपाध्याय,हे0 का0 विनीत सिंह,हे0 का0 बृजकिशोर,का0 आशुतोष,का0 जुगनू व का0 विपिन चन्द्र यादव पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News