UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

अश्लील वीडियो बनाकर लाखों रुपए वसूलने वाले 4 अभियुक्तों का जमानत हुआ खारिज

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 अभिषेक गुप्ता

 

वाराणसी।। रियल स्टेट कारोबारी से रुपए ऐठने के लिए अभियुक्त वीरेंद्र यादव ने अपने पड़ोसी का अश्लील वीडियो बनाकर 4 लाख 50 हजार रुपए वसूल लिया।बदमाशों ने दोबारा 15 लाख रुपए वसूलने के लिए दबाव बनाया।पीड़ित ने उक्त प्रकरण की सूचना लंका पुलिस को दिया।लंका पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वीरेंद्र यादव को मुखबिर के सूचना पर गिरफ्तार कर पूछताछ किया। जिस पर अभियुक्त ने अपना गुनाह कबूल भी कर लिया।जिस संदर्भ में पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए युवक को जेल भेज दिया।इस पूरे मामले में कुल दर्जन भर अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उक्त प्रकरण में अभियुक्त ने अपने अधिवक्ता के सहयोग से जमानत प्रार्थना पत्र डाला था। यह जमानत प्रार्थना पत्र एडीजे प्रथम संजीव कुमार सिंह के न्यायालय में आया। जिस पर दोनों पक्षों का तर्क सुनते हुए जमानत का पर्याप्त आधार न देखते हुए मुख्य अभियुक्त वीरेंद्र यादव समेत व सहयोगीयो मुमताज़ अली एवं जय किशोर यादव उर्फ़ पिंटू यादव का जमानत प्रार्थना व इरशाद अली प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया।जमानत का विरोध वादी के अधिवक्ता संजीव श्रीवास्तव,अधिवक्ता राजकुमार,अधिवक्ता क्षेतेश सिंह,अधिवक्ता रवींद्र यादव,अधिवक्ता सौम्याचौबे ने अपना पक्ष एडीजे प्रथम के समक्ष अपना पक्ष रखा ।जिसमे सुनवाई के बाद एडीजे प्रथम संजीव कुमार सिन्हा ने अपना पक्ष रखा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News