संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी मनीष कुमार शांडिल्य, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन/पुलिस लाइन द्वारा पुलिस लाइन का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया। पुलिस लाइन के विभिन्न अनुभाग जैसे प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय, कैश कार्यालय, शस्त्रागार, गार्द रूम व जीडी एवं गणना कार्यालय एवं उनके रजिस्टर, रिकार्ड व अन्य दस्तावेज का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान लाइन के कर्मचारियों की विभिन्न ड्यूटियों की समय से रवानगी व वापसी तथा कैश कार्यालय में वेतन प्रपत्रों एवं अन्य पत्रावलियो के सही रखरखाव के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के उपरान्त पुलिस लाइन में स्थित आवासीय परिसर, वर्दी स्टोर, बैरक, मेस, आर ओ प्लांट, स्टोर रूम, यातायात कार्यालय सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । पुलिस लाइन में चल रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । इसके पूर्व अर्दली रूम में शुक्रवार परेड/सुरक्षा गार्द का नियमानुसार सम्बन्धित कर्मचारियों का ओ0आर0 लिया गया व विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यतन रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक लाइन प्रथम व द्वितिय तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।