विनोद यति की खास रिपोर्ट
आगामी त्यौहार ईद के मद्देनजर आज दिनांक 19.04.2023 को पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन श्रीमती आरती सिंह की अध्यक्षता में थाना सारनाथ अन्तर्गत पुराना पुल पुलिस चौकी पर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें थाना क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने भाग लिया। बैठक में उपस्थित लोगों से शांति व आपसी सौहार्द के साथ आगामी त्यौहार मनाने की अपील की गई। उक्त मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ व नायब तहसीलदार महोदय मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस उपायुक्त ने कहा कि ईद का त्यौहार सौहार्दपूर्वक व आपसी भाईचारे के साथ मनाएं साथ ही उन्होंने धार्मिक स्थलों पर बजने वाले लाउडस्पीकर की आवाज को धीमा रखने की भी अपील किया। क्षेत्र के आये हुए संभ्रांत व्यक्तियों से संभावित समस्याओं के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में पूरी तरह से सुदृढ़ रखा जाएगा। किसी भी अराजक तत्व के द्वारा त्यौहार में समस्या उत्पन्न करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।