संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी अपनी तेज-तर्रार कार्यशैली, जनता के प्रति विश्वास और अपराध पर लगाम लगाने के लिए जाने जाने वाले वाराणसी जनपद के तेज तर्राक बड़ागांव थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह को 'अमर उजाला' द्वारा आयोजित 'शौर्य श्री 2025' सम्मान समारोह में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल द्वारा प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान पुलिस सेवा में उनके उत्कृष्ट योगदान और साहसिक कार्यों के लिए दिया गया है।
गोमती ज़ोन के बड़ागांव थाना क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। वे अपनी सटीक कार्रवाई और जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के लिए जाने जाते हैं, जिसके कारण लोगों में उनके प्रति विश्वास और सम्मान में वृद्धि हुई है। यह सम्मान उनके निस्वार्थ सेवाभाव और कर्तव्यनिष्ठा का प्रमाण है।