UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के मिशन को आगे बढ़ा रही बीसी सखी-अवनीश पाठक*

Updated on: 03 July, 2026

संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- चौबेपुर क्षेत्र के नरायनपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका द्वारा संचालित स्वयंसेवी सहायता समूह के द्वारा बी.सी. सखी व बैंक मित्र के तत्वाधान में डिजिटल इंडिया को गति प्रदान करने व ग्रामीण महिलाओं को बैंकिंग से जोड़ने का एक अनूठा प्रयास किया गया राष्ट्रीय ग्रामीण मिशन द्वारा संचालित समूह के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को बैंकिंग लेन देन की प्रक्रिया से अवगत कराया गया उनको सरकार द्वारा प्रदत्त बीमा का लाभ बैंक के माध्यम से सीधे ग्रामीण जनता को कैसे प्राप्त हो इसकी जानकारी प्रदान की गई कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला सामाजिक सद्भाव प्रमुख अवनीश पाठक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले गाँव से लोग शहर के बैंक में जाया करते थे आज बैंक आपके द्वार पे खड़ा है जिसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के डिजिटल इंडिया के माध्यम से ही संभव हो सका है कार्यक्रम का आयोजन व संचालन बी.सी. सखी पूनम सिंह ने किया धन्यवाद बीएनएम पूजा सिंह ने व संचालन समूह की अध्यक्ष सीमा ने धन्यवाद ज्ञापित किया,कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा के सुपरवाइजर अनीश सिंह, धनंजय सिंह, राकेश समेत सैकड़ो ग्रामीण महिलाएं भी मौजूद रही।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News