संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
मिर्जामुराद उपायुक्त सहकारिता सोमी सिंह की प्रेरणा से मिर्जामुराद बीपैक्स के द्वारा संचालित जन औषधि केन्द्र की तरफ से मंगलवार को लाल पैथोलॉजी के ब्लड कैंप का आयोजन किया गया।कैम्प मे काफी लोगों द्वारा अपनी खून की जाँच करायी गई।
कैम्प मे उपस्थित डॉक्टर कुलदीप, संजय कुमार सिंह लाइव टेक्नीशियन के द्वारा किसानो और क्षेत्रीय ग्रामीणो के खून का सैम्पल लेकर विभिन्न प्रकार की जांच की गयी और ग्रामीणो को तत्काल रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई गई।
सचिव विभूतिनारायण श्रीवास्तव ने बताया कि विभागीय अधिकारियो के सहयोग और मार्गदर्शन से समिति मे प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र संचालित हो रहा है जिससे क्षेत्रीय जनता को बहुत लाभ हुआ है।उपायुक्त एवं उपनिबंधक सहकारिता वाराणसी मंडल सोमी सिंह ने बताया कि मंडल मे सहकारी समितियो मे जन औषधि केन्द्रो को प्राथमिकता देकर संचालित कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।वाराणसी जनपद मे आठ समितियो द्वारा जन औषधि केंद्र के लिए आवेदन किया गया था जिसमे मिर्जामुराद और भठौली मे जन औषधि केंद्र संचालन प्रारंभ हो चुका है।एक केन्द्र का स्टोर कोड मिल गया है।
सोमी सिंह ने बताया कि वाराणसी मे प्रत्येक विकासखंड मे दो दो जन औषधि केन्द्र खोलने के निर्देश संबंधित अधिकारियो को दे दिए गए है।
उपायुक्त सहकारिता ने बताया कि विभाग के पास ग्रामीण क्षेत्रो मे भवन और स्टाफ की उपलब्धता है , जिसके जरिए हमारा प्रयास किसानो को सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना है।
ब्लड जाँच कैम्प मे सचिव विभूतिनारायण श्रीवास्तव , सचिव संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकुमार सिह, बीपैक्स अध्यक्ष अमरनाथ
इत्यादि उपस्थित रहे।