*हरहुआ*।बुधवार को स्थानीय विकासखंड ग्रामपंचायत भौमी और सुतबलपुर मे विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची।
दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए ज्वाइंट बीडीओ बद्रीप्रसाद वर्मा ने कहा कि संकल्प यात्रा मे किसी विभाग की अनुपस्थिति क्षम्य नही है।जनहित की योजनाओ मे लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
कार्यक्रम मे देवी सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके स्कूल की बच्चियो ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किये।
सीडीपीओ रमेश यादव के नेतृत्व मे सुपरवाइजर पूनम यादव और आँगनबाड़ी कार्यकर्त्रियो ने गर्भवती महिला रवीना राजभर पत्नी संजय तथा प्रतिमा पत्नी राजेश की गोद भराई तथा पूनम एवं नैन्सी के अन्नप्राशन का कार्यक्रम संपन्न कराया ।
प्रभारी चिकित्साधिकारी संतोष कुमार और उनकी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल 1236 लोगों की स्वास्थ्य जांच व 46आयुष्मान कार्ड वितरित किये।
टीम ने सौ से अधिक लोगो के स्वास्थ्य का परीक्षण किया और निशुल्क दवाएँ वितरित की।
कृषि विभाग और सहकारिता विभाग के स्टाल पर किसानो को नैनो उर्वरक, केसीसी ,ऋण वितरण, किसान सम्मान निधि इत्यादि योजनाओ की विस्तार से जानकारी दी गई।
एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने नैनो उर्वरको की गुणवत्ता और उपयोगिता के बारे मे विस्तार से बताया।मौके पर द्रोण से नैनो उर्वरक और सागरिका के छिड़काव का भी किसानो के मध्य प्रदर्शन किया गया।
एडीओ आइएसबी सुनील पांडेय,बीएमम उत्कर्ष और पूजा चौबे की अगुवाई में स्वयंसहायतासमूह की महिलाओ ने विभिन्न योजनाओ के बारे मे ग्रामीण महिलाओ को जानकारी दी।
कार्यक्रम मे एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय,एडीओ आइएसबी सुनील पांडेय ,एडीओ सांख्यिकी शैलेन्द्र सिंह, प्राविधिक सहायक कृषि के के मौर्य, नवीन उपाध्याय, ने अपने अपने विभाग और पटल से संबंधित योजनाओ के बारे मे उपस्थित जनसमुदाय को जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन एडीओ आइएसबी सुनील पांडेय और सेक्रेटरी बीना सोनकर ने किया।
कार्यक्रम मे लाभार्थियो के आँकड़े तथा विडिओ क्लिप संग्रह करने का कार्य एडीओ सांख्यिकी शैलेन्द्र सिंह,अमितेश श्रीवास्तव और अंजनी श्रीवास्तव द्वारा किया गया जिसे फीडिंग हेतु ब्लाक कार्यालय पर अवधेश पाल आपरेटर को उपलब्ध कराया गया।
ग्रामप्रधान अरविंद, गामा पटेल तथा पूर्व प्रधान सतीश सिंह ने आगंतुको और क्षेत्रीय जनता को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आभार प्रकट किया।