UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पीएसी 36 वीं वाहिनी में सतर्कता सप्ताह-2025 पर एक कार्यशाला का हुआ आयोजन 

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- रामनगर पीएसी 36 वीं वाहिनी में शनिवार को उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी सेक्टर के द्वारा सतर्कता 2025 के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपमहानिरीक्षक पीएसी वाराणसी अनुभाग मनोज कुमार (आईपीएस), उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी के पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया (आईपीएस), उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनोज कुमार आईपीएस व घनश्याम चौरसिया आईपीएस एवं पीएसी 36 वीं वाहिनी के कमांडेंट डॉक्टर अनिल कुमार पाण्डेय आईपीएस के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कराया गया।कमान्डेंट डा.अनिल कुमार पाण्डेय द्वारा सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथि घनश्याम चौरसिया ने कहा कि सतर्कता अभियान अधिष्ठान के कार्यक्षेत्र एवं भ्रष्टाचार एवं इसके रोकथाम पर पीपीटी प्रस्तुत किया गया उन्होंने कहा की कर्मियों को भ्रष्टाचार ना करेंगे ना करने देंगे। सेना नायक डॉ अनिल कुमार पाण्डेय ने कहा की ना घुस देंगे ना लेंगे भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सजग रहना होगा और प्रत्येक व्यक्ति की यह जिम्मेदारी है। उपरोक्त विषय पर महोदय द्वारा विस्तृत व्याख्यान दिया गया। डीआईजी मनोज कुमार ने अपने संबोधन ने कहा की कर्मचारीगण, रिक्रूट आरक्षी नागरिक पुलिस एवं मीडियाकर्मियों को बताया गया कि भ्रष्टाचार से बचने के लिए हम अभी से बचत की आदत डालें। मजबूरियां भ्रष्टाचार करने पर मजबूर करती हैं। हम शुरुआत से ही छोटा-छोटा रकम इकट्ठा करेंगे तो एकदिन वह बड़ा रकम हो जायेगा।उन्होंने अपने संबोधन में खुद के सेविंग पर जोर दिया। कहा कि यह महात्मा गांधी का देश है, हमें महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलना चाहिए। इस मौके पर अन्य अधिकारियों ने भी अपने संबोधन दिए। इस कार्यक्रम के अंत में सेनानायक डॉक्टर अनिल कुमार पाण्डेय द्वारा डीआईजी मनोज कुमार एवं सतर्कता अभियान के अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक विजय मल सिंह यादव उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान, प्रोफेसर एस.नायक शिक्षाविद प्रयागराज, पृथ्वीराज सिंह सतर्कता अनुष्ठान वाराणसी, कैलाश नाथ यादव शिविरपाल, सुरेंद्र कुमार सूबेदार मेजर, गौरव त्रिपाठी आरटीसी प्रभारी, संजय सिंह प्रभारी सी/आर, त्रियुगीनारायण पाण्डेय, एसआई एमपी, सहित वाहिनी के समस्त अधिकारी व कर्मचारी गण आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षी नागरिक पुलिस एवं मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News