हरहुआ ब्लॉक के 7ग्राम पंचायतों में गास्पर एंपावर फाउंडेशन, मुर्दहा ने 70 मुसहर और वनवासी बच्चों को शिक्षण सामग्री और उनके अभिवावक को कम्बल वितरण किया। मुसहर परिवार अपने बच्चों के साथ ईठा-भट्टा मे काम करने जाते है और इठा-भट्टा मे बच्चों का पढ़ाई छूट जाता है। उन बच्चों को पढ़ाई-लिखाइ के लिए आज संस्था ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उन्हें आवश्यक सामग्री, जैसे बैग, कॉपी, स्वेटर, इनर वेअर और जूते-मोजे दिये। बच्चों के अभिवावको से बात करके इठा-भट्टा मे जाकर उन बच्चों को 2 घंटे रोज पढ़ाने का भी निर्णय संस्था ने आज लिया । भीषण ठंड से राहत पहुंचाने के लिये 100 अभिभावकों को कंबल भी दिया गया।
संस्था के निदेशक चन्द्रन ने कहा कि वनवासी बच्चों को शिक्षा के मुख्य धारा में जोड़ने का दायित्व हम सभी को है।"बच्चों की शिक्षा को लेकर हमारा संगठन सचेत और प्रयासरत है। हम उनकी शिक्षा की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सदैव तैयार हैं।
इस प्रयास के माध्यम से, संस्था ने समाज में शिक्षा के प्रति अपने समर्पण को पुनः साबित किया है।