UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*असहाय गरीब जनता की सेवा ही प्रमुख उद्देश्य- डम्पी तिवारी बाबा*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

वाराणसी- समाज सेवा में वाराणसी की अग्रणी संस्था मिशन समाज सेवा के संस्थापक डंपी तिवारी बाबा और दिव्यांग सेवा समिति के जिला अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने रविवार को हरहुआ विकासखंड के उदयपुर (बहलोलपुर ) गांव निवासी एक गरीब | असहाय दिव्यांग महिला का सहयोग कर उनसे और परिवार वालों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर डंपी तिवारी ने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज के गरीब असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है जिसके लिए जहां भी सूचना मिलती है वहां हम ऐसे भाई बहनों की सहायता के लिए पहुंचते हैं। दिव्यांग सेवा समिति के जिलाध्यक्ष विजय पाण्डेय ने कहा कि दिव्यांग बहन के पति की आकस्मिक मौत सबको हतप्रभ कर दिया है। ईश्वर बहन को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें, हमारी संस्था इनकी सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगी। इस अवसर पर गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय चौबे ने बताया की उक्त महिला का पति भी दिव्यांग था जिसकी कुछ दिन पहले बीमारी के कारण मौत हो गई उसकी सहायता के लिए दोनों समाजसेवियों से आग्रह किया था जिस पर त्वरित विचार करते हुए इन दोनों समाजसेवियों ने महिला के पति के त्रयोदश संस्कार के लिए भरपूर सहयोग किया। इस सहयोग से महिला के गरीब परिवारीजन अभिभूत दिखे।इसमें सहयोग विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राजेश पाण्डेय का भी योगदान रहा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News