UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

माटी की सेहत सुधारने को जैविक खेती अपनाएं किसान

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय 

 

वाराणसी। माटी की बिगड़ती सेहत को सुधारने व गुणवत्ता युक्त खाद्य उत्पादन के लिए अब हम सभी को मिलकर सामूहिक प्रयास करने होंगे जिससे बिषमुक्त खाद्यान्न उत्पादन सम्भव हो सके।उक्त बातें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश दुबे ने शनिवार को चिरईगांव ब्लाक के छांही गांव में कृषि विभाग एवं इश एग्रीटेक के तत्वावधान में आयोजित जैविक किसान मेले में किसानो के बीच कही।बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने किसानों को जैविक खेती के लिए देशी गाय के महत्व को बेहतर ढंग से समझाया।उन्होंने कहा कि एक देशी गाय से तीस एकड़ तक जैविक खेती की जा सकती आवश्यकता है तो सिर्फ जागरूकता के साथ गौ आधारित जैविक खेती को अपनाने की।

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा.नरेंद्र रघुवंशी ने किसानों को जैविक खेती की जानकारी प्रदान करते हुआ कहा कि बिषमुक्त खाद्यान्न का उत्पादन करके ही हम अपने परिवार व धरती माता को बीमार होने से बचा सकते हैं।उन्होंने किसानों को संकल्प दिलाया कि "न जहर खाएंगे और न जहर खिलाएंगे"।नमामि गंगे के प्रोजेक्ट हेड स्वामी शरण कुशवाहा ने भी किसानों को प्राकृतिक खेती,जीवामृत,घनजीवामृत,दशपर्णी अर्क,बीजामृत आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।

*जैविक उत्पादों का स्टाल रहा आकर्षण का केंद्र-*

जैविक किसान मेले में छांही गांव के किसानों व इश एग्रीटेक की ओर से लगाया गया जैविक उत्पादों का स्टाल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।मुख्य अतिथि राम प्रकाश दुबे ने किसानों की ओर से लगाए गये जैविक उत्पादों का निरीक्षण किया और किसानों के प्रयासों की सराहना की।इस दौरान बबलू मिश्रा,सत्यनारायण,एडीओ कृषि,बीटीएम अनिल कुमार सिंह,देवमणि त्रिपाठी,नंदन सिंह,स्वामी शरण,बिजेंद्र सिंह जंगा,जगदीश नारायण,मनोज सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन अनिल सिंह ने किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News