UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*लक्सा पुलिस द्वारा एक नफर शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को एक अदद नाजायज तमन्चा व चार अदद कारतूस के साथ किया गया।गिरफ्तार*

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- आज दिनांक 30/04/2023 को पुलिस आयुक्त महोदय वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम हेतु आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों, वाहन चोर, एवं निकाय चुनाव को प्रभावित करने वाले अवांछनीय तत्वों के विरूद्ध किये जाने वाले कार्यवाही व दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी के कुशल निर्देशन में व अपर पुलिस ,उपायुक्त काशी जोन, व सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध महोदय के निकट पर्यवेक्षण में श्री बैजनाथ सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना लक्सा की टीम द्वारा दिनांक 30/04/2023 को रात्रि 19:45 बजे रेवड़ी तालाब से लालकुटी कुटी आने वाले सड़क पर चेकिंग के दौरान एक नफर शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त अनिल यादव उर्फ पट्टी पुत्र पवारू यादव निवासी D55 / 188 औरंगाबाद, थाना लक्सा वाराणसी उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के जामा तलाशी में उसके जींस पैंट में खोसा हुआ एक अदद देशी • तमन्चा 303 बोर व दाहिने जेब से 04 अदद जिंदा कारतुस 303 बोर बरामद किया गया। अवैध तमन्चा व अवैध कारतूस बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 031/2023 धारा 7/25 Arms Act थाना लक्सा, कमिश्नरेट वाराणसी पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 प्रीतम कुमार तिवारी, चौकी प्रभारी औरंगाबाद,उ0नि0 अजय कुमार यादव,का0 विकास यादव,का0 जितेन्द्र यादव धारा थाना लक्सा,कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News