UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जौनपुर में पीड़ित परिवार के साथ सपा महिला सभा का जोरदार प्रदर्शन,पीड़ित परिवार को मिले न्याय

Updated on: 04 July, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विवेक सिंह 

 

जौनपुर के मछलीशहर पड़ाव में 25 अगस्त को बिजली के खंभे से करंट उतरने से तीन लोगों की जान चली गई थी। इसी मामले को लेकर समाजवादी पार्टी की महिला सभा की जिलाध्यक्ष शर्मिला रमेश यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने डीएम से मुलाकात किया।समाजवादी महिला सभा ने मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बिजली विभाग की लापरवाही और शहर की खराब जल निकासी व्यवस्था का जिक्र किया गया है। मृतकों के परिवारों को 50-50 लाख की आर्थिक सहायता और एक-एक सदस्य को नौकरी की मांग की गई है। साथ ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई है।

25 अगस्त को एक घंटे की तेज बारिश के बाद हीरो होंडा एजेंसी के पास जलभराव हो गया था। 24 वर्षीय प्राची मिश्रा ई-रिक्शा में बैठने की कोशिश कर रही थीं। वह जर्जर नाले में गिर गईं। नाला टूटकर करीब 5 फीट सड़क तक फैल गया था। जलभराव के कारण नाला दिखाई नहीं दे रहा था।प्राची को बचाने के लिए 18 वर्षीय मोहम्मद समीर और ई-रिक्शा चालक शिवा गौतम कूद पड़े। नाले में करंट प्रवाहित होने के कारण तीनों की मौत हो गई। प्राची और समीर की लाश 600 मीटर दूर बड़े नाले में मिली।स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली के खंभे में एक महीने से करंट उतर रहा था। इससे पहले एक बकरी और एक गाय की भी मौत हो चुकी थी। लोगों ने बिजली विभाग को शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।-डॉ. दिनेश चंद्र,डीएम बाइट-डॉ. कौस्तूभ, एसपी बाइट-ऊषा जायसवाल,प्रदेश सचिव समाजवादी महिला सभा बाइट-साक्षी मिश्रा,पीड़िता

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News