संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*। दिन प्रतिदिन हो रही अचानक हार्ट अटैक की घटनाओं को देखते हुए सीडीओ हिमांशु नागपाल व सीएमओ संदीप चौधरी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम हरहुआ की टीम द्वारा हरहुआ ब्लाक के स्कूलों में सीपीआर की ट्रेनिंग शुरू हो गया है। नोडल अधिकारी डॉ0 ए0 जावेद के अनुसारसी0पी0 आर0 ह्रदय फेफड़े को पुनर्जीवित करने का कारगर टेक्निक है ।
आज कल भारत मे हर साल 7 लाख आदमी हार्ट अटैक से या कार्डियक अरेस्ट से मृत्यु हो जा रही है जिसमे से 70% घरों में 20%रोड पर और आफिस में और 10% हॉस्पिटलों में।इस ट्रेक्टिस को भारत मे सिर्फ 5% आदमी को जानकारी है। जबकि जानकारी सभी को होना चाहिए। अगर कोई आदमी रोड पर या घर पर या आफिस में कार्डियक अरेस्ट या हार्ट अटेक से मरता है तो इस टेक्टिक को 5 से 7 मिनट में इस्तेमाल कर दिया जाता है तो हो सकता है कि वो आदमी पुनर्जीवित हो जाये।
डॉ0 जावेद ने बताया कि 19 से 40 आयु का घर व बारात पार्टी में कोई मरता है तो लोग हॉस्पिटल लेकर भागते हैं ।अगर किसी को इस टेक्निक के बारे में जानकारी है तो वो तुरंत इस टेक्निक को इस्तेमाल कर पुनर्जीवन दे सकता है।
अभी तक हरहुआ ब्लॉक के दीन दयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति इण्टर कॉलेज चंदा पुर,राजकीय हाई स्कूल चक्का,उड़िया बाबा इण्टर कॉलेज हरहुआ, रामेश्वर महादेव इण्टर कॉलेज क्राइस्ट नगर ,वीरलोरिक इण्टर कॉलेज मोहाव स्कूलों में ट्रेक्टिस सभी 15 से 19 साल तक के बच्चो और शिक्षको को ट्रेनिंग दी जा चुकी है । ट्रेनिंग देने वालो में स्वास्थ्य टीम के डॉ0 अब्दुल जावेद ,डॉ0 अरविंद कुमार, विनोद कुमार और रंजना कुमारी प्रमुख रहे।