UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*निपुण भारत मिशन के शिक्षा चौपाल में अभिभावकों ,जनसमुदाय को किया गया जागरूक*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ*।आज सोमवार को विकास खण्ड हरहुआ के प्राथमिक विद्यालय भोहर में न्याय पंचायत स्तर पर न्याय पंचायत गोसाईपुर का शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के अभिभावकों/समुदाय को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए किया गया।

शिक्षा चौपाल में विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों से सम्बंधित स्टाल व टी एल एम प्रदर्शनी लगाकर जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि ग्राम प्रधानपति राजेश गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर नोडल प्रभारी संदीप कुमार गौड़ मुकेश कुमार सिंह शाहबाज बानो रंजना मनीषा चंद्रकला सहित संकुल के समस्त प्रधानाध्यापक सहायक अध्यापक और शिक्षामित्र अनुदेशक बच्चे एवम समस्त नोडल प्रभारी भी उपस्थित रहे, तथा संकुल के निपुण बच्चों को प्रमाण पत्र पुरस्कार एवं अध्यापकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम का संचालन डॉ0 मनोज कुमार ने किया।

 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News