संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने गुरुवार को वाराणसी में लगभग 78 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले नवीन पुलिस मुख्यालय भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि नए पुलिस मुख्यालय भवन के निर्माण से पुलिस विभाग को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। नवीन भवन में पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आवश्यक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक व्यवस्थाएं विकसित की जायेंगी। इससे पुलिस अधिकारियों को बेहतर कार्य वातावरण के साथ-साथ आवासीय सुविधा भी उपलब्ध हो सकेगी।78 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित यह परियोजना वाराणसी पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण कार्य मानी जा रही है। नए भवन में आधुनिक सुविधाओं के विकास से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलने की उम्मीद है। नवीन पुलिस मुख्यालय भवन को आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किए जाने की योजना है। इसके निर्माण से पुलिस विभाग के प्रशासनिक एवं विभागीय कार्यों को और अधिक व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कार्यकारी संस्था के अभियन्ता को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य प्रत्येक दशा में मानक के अनुरूप, गुणवत्ता के साथ साथ समय से पूर्ण किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों की मौजूदगी रही। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, एसीपी शिवहरी मीणा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।