संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी।। महिला संबंधित अपराध को रोकने के लिए एडीसीपी ममता रानी के निर्देशन में वाराणसी की पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य कर रही है और लगातार बदमाशों पर बड़ी कार्यवाही कर रही है।पुलिस के इस कार्यवाही से क्षेत्र के मनचलों में भय की स्थित देखने को मिल रही है। वही मिशन शक्ति के एक कार्यक्रम में एडीसीपी महिला और अपराध ममता रानी इंस्पेक्टर एसआर गौतम व कांस्टेबल आर के दुबे को उनके उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।