थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी की तेज रणनीति और सक्रिय पुलिसिंग से अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे'
पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा
जौनपुर नेवढ़िया में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नेवढ़िया पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल कर यह साबित कर दिया है कि कानून से बचना अब अपराधियों के लिए आसान नहीं रह गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध लगातार चल रही सख्त कार्रवाई के क्रम में थाना नेवढ़िया पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस पूरी कार्रवाई की सबसे खास बात रही थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी की मजबूत नेतृत्व क्षमता, तेज रणनीति और अपराधियों के खिलाफ उनका आक्रामक रवैया। क्षेत्र में लगातार सक्रिय पुलिसिंग और अपराधियों पर पैनी नजर रखने के कारण नेवढ़िया थाना इन दिनों अपराध नियंत्रण को लेकर काफी चर्चा में है।बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी लगातार क्षेत्र में अपराधियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे। मुखबिर से सूचना मिलते ही उन्होंने बिना देर किए पुलिस टीम को सक्रिय किया और खुद मोर्चा संभालते हुए घेराबंदी कराई।पुलिस टीम ने जमालापुर पुलिया के पास तड़के करीब 03:10 बजे दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा। पुलिस की सख्ती के आगे आरोपी ज्यादा देर टिक नहीं सका और पूछताछ में अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया गिरफ्तार आरोपी विपिन यादव पुत्र परमेश यादव निवासी शेषपुर, थाना नेवढ़िया, जनपद जौनपुर उम्र लगभग 19 वर्ष आरोपी के खिलाफ थाना नेवढ़िया में मु0अ0सं0-15/26 दर्ज था।
जिसमें धारा 137(2)/87/61(1)/61(2)/351(2) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट जैसी गंभीर धाराएं लगी हुई हैं।पुलिस के अनुसार आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। आखिरकार थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी के नेतृत्व में नेवढ़िया पुलिस ने सटीक सूचना और शानदार पुलिसिंग का परिचय देते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।गिरफ्तारी करने वाली टीम थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी कांस्टेबल राममिलन प्रजापति कांस्टेबल कृष्ण कुमार सिंह क्षेत्र में हो रही थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी की जमकर प्रशंसा स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके कार्यकाल में अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। थानाध्यक्ष की सक्रियता, तेज कार्रवाई और जनता के प्रति सकारात्मक व्यवहार के कारण क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है।
“नेवढ़िया पुलिस का संदेश साफ — अपराध करोगे तो सलाखों के पीछे जाओगे