UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

ब्लॉसम हाउस स्कूल नदेसर में वार्षिक उत्सव हुआ संपन्न 

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

वाराणसी। ब्लॉसम हाउस स्कूल नदेसर में वार्षिक उत्सव हुआ सम्पन्न। कटिंग मेमोरियल नदेसर के प्रांगण में जूनियर एवं सीनियर छात्र एवं छात्राओं के द्वारा शानदार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत जूनियर के छात्र एवं छात्राओं द्वारा प्रेयर डांस

से शुरू हुआ। छात्र,छात्राओं ने सितारों की बारिश,हैप्पी गर्ल,हैप्पी

बॉयज,यूनिटी इन डाइवर्सिटी का स्टेज पर कौशल प्रतिभा प्रदर्शन कर सभी उपस्थित अभिभावकों का दिल जीत लिया। सीनियर छात्र,छात्राओं का गोंदल,वन्दे मातरम और वेस्टर्न डांस ने उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। वार्षिक समारोह के

मुख्य अतिथि रेव. मोरिस एडगर दान और नीलिमा फिलिप्स ने दीप

प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। विद्यालय के मैनेजर अभिषेक कौशल ने मुख्य अतिथि का मोमेन्टो और पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती एकता कौशल और श्रीमान् अभिषेक कौशल के द्वारा किया गया। साथ ही श्रीमती दिव्या शर्मा ने विद्यालय के विकास एवं खेल पर प्रकाश डाला। इस वार्षिक उत्सव तरंग पर शिक्षक श्रीमती शिल्पी भटनागर,मंजू रानी,बर्खा यादव,विशाखा जायसवाल,दिशा अग्रहरी,श्रद्धा गोस्वामी,कोमल गुप्ता,उत्कर्ष राहुल,संजय पाल,राजेश राय,मनीष ओझा और अन्य शिक्षकगण

उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News